कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जल समस्या का लिया संज्ञान
अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान के दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री के हस्तक्षेप के बाद आज से शहर भर को मिलेगा भरपूर पानी
पाइपलाइन लीकेज एवं टूटने की समस्या का अधिकारी ढूंढे स्थाई समाधान योगेंद्र उपाध्याय
आगरा। विगत कई दिनों से शहर भर में चल रही जल समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने संज्ञान लेते हुए तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जल निगम और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर शीघ्र समाधान के लिए कहा। उन्होंने कहा बड़े भागीरथी प्रयास के बाद आगरा की जनता को शुद्ध पेयजल मुहैया हो पाया है लेकिन आज भी कुछ तकनीकी व्यवधान की वजह से शहर की जनता को विगत दिनों में जल संकट की समस्या से जूझना पड़ा है इसका स्थाई समाधान निकाला जाए जिससे आगामी भविष्य में शहर के लोगों को जल संकट से परेशान ना होना पड़े। इसके लिए भी कार्य योजना तैयार की जाए। कैबिनेट मंत्री ने कहा पालडा झाल से पानी की सप्लाई में आ रहे प्रावधान के लिए स्थानीय प्रशासन के अलावा बुलंदशहर के सिंचाई विभाग और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर स्थाई समाधान की कार्य योजना तैयार की जाए। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से आगरा में नियमित जलापूर्ति ना होने की वजह से लोगों को जल संकट से सामना करना पड़ रहा था उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के हस्तक्षेप के बाद जलापूर्ति सामान्य हो गई है। उन्होंने कहा अगर कहीं पाइपलाइन लीकेज है या बार-बार प्रेशर की वजह से पाइपलाइन टूटती है तो इसका भी तकनीकी स्थाई समाधान निकाला जाए जिससे भविष्य में आगरा शहर की जनता को जल संकट का सामना न करना पड़े।