आगरा में दीवानी के पास मिली बदहवास महिला. बोली—पति ने तीन लाख में बेच दिया, हर रोज लूटी जाती थी आबरू - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 सितंबर 2024

आगरा में दीवानी के पास मिली बदहवास महिला. बोली—पति ने तीन लाख में बेच दिया, हर रोज लूटी जाती थी आबरू

आगरा में दीवानी के पास मिली बदहवास महिला. बोली—पति ने तीन लाख में बेच दिया, हर रोज लूटी जाती थी आबरू आगरा के दीवानी गेट नंबर 2 पर एक महिला बदहवास हालत में घूमती हुई मिली. महिला का आरोप है कि उसे उसके पति ने 3 लाख रुपये में बेच दिया है. यही नहीं जिन लोगों ने उसे खरीदा है उन वह दोनों हर रोज उसके सााि गलत काम करते थे और अब उसे 5 लाख रुपये मं बेचने जा रहे थे लेकिन वो भगवान टाकीज पर बचकर भाग आई. पुलिस ने महिला को अपने संरक्षण में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. ये है मामला दीवानी परिसर में अधिवक्ता ओमवरी सिंह चाहर को एक महिला गेट नंबर दो पर बदहवास हालत में मिली. महिला ने उससे पीने के लिए पानी मांगा. इस पर अधिवक्ता ने महिला से उसकी जानकारी लेनी चाही कि वो यहां कैसे घूम रही है तो जब महिला ने पूरी जानकारी दी तो वो सन्न रह गए. महिला का कहना था कि वो अछनेरा गांव की रहने वाली है. एक साल पहले मथुरा के पास एक गांव में शादी हुई थी. पति प्रशांत खेती करता है. 13 अगसत को पति उसे मायके लेने पहुंचा. उससे कहा कि तुझे झुमाने ले जाउंगा. फिर दो लोगों के साथ पति ने उसे भेज दिया. उसके मुंह पर कपड़ा डालकर और बेहोश करके उसे एक जंगल में कमरे में रखा गया. यहां दो व्यक्ति् उसके साथ रोजाना गलत काम करते थे. उसे खाने को नहीं दिया जाता था. महिला ने बताया कि दोनों व्यक्ति उसे 5 लाख रुये में बेचने के लिए जा रहे थे लेकिन भगवान टाकीज से वो नाश्ता करने रुके, इस दौरान वह किसी तरह बचकर भाग आई और यहां आ गई. इसके बाद अधिवक्ता ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से और जानकारी ले रही है.

video

Pages