प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 21 सितंबर 2024

प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित एक प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। नाबालिग शिक्षिका का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। प्रधानाचार्य डॉ. गौरव कुमार वर्मा के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। स्कूल कक्षा पांच तक है। शिक्षिका नाबालिग है। उसने पुलिस को बताया कि जब से नौकरी की है प्रधानाचार्य उस पर बुरी नजर रखता है। उसे अपने दोस्त के पास भेजने के लिए भी प्रलोभन दिया। परेशान होकर उसने नौकरी छोड़ने के लिए कहा। प्रधानाचार्य ने उससे कहा कि एग्रीमेंट हुआ है, नौकरी छोड़ी तो रुपये जमा करने होंगे। वह भयभीत है। पुलिस ने मुकदमे के बाद जांच शुरू कर दी है। साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच के दौरान स्कूल के अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी।

video

Pages