आगरा की इन बद से बदतर सड़कों का चालान कब होगा…जो वाहन चालकों के लिए खतरनाक बनी हुई हैं. फोटोज में देखिए सड़कों की कंडीशन… कहीं कटिंग के गड्ढे तो कहीं सीवर या अन्य लाइन से धंसी हैं सड़कें. - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 21 सितंबर 2024

आगरा की इन बद से बदतर सड़कों का चालान कब होगा…जो वाहन चालकों के लिए खतरनाक बनी हुई हैं. फोटोज में देखिए सड़कों की कंडीशन… कहीं कटिंग के गड्ढे तो कहीं सीवर या अन्य लाइन से धंसी हैं सड़कें.

आगरा की इन बद से बदतर सड़कों का चालान कब होगा…जो वाहन चालकों के लिए खतरनाक बनी हुई हैं. फोटोज में देखिए सड़कों की कंडीशन… कहीं कटिंग के गड्ढे तो कहीं सीवर या अन्य लाइन से धंसी हैं सड़कें. आगरा की सड़कें इस समय बहुत खतरनाक हो गई हैं. जहां देखों वहां गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं. बाइक से निकल रहे हों या फिर कार से, गड्ढों के कारण वाहन तो खराब होते ही हैं, साथ ही जोरदार धक्का लगता है जो कि पूरे शरीर को हिला देता है. हाल ही में हुई बारिश के कारण तो सड़कों की कंडीशन और ज्यादा बद से बदतर हो गई है. शहरभर की सड़कों का हाल इस समय बेहाल बना हुआ है. आप कहीं भी चले जाइए सड़क पर गड्ढे आपको मिल ही जाएंगे. मदिया कटरा से कैलाशपुरी जाने वाले रोड पर गड्ढों की गिनती ही नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा आरबीएस तिराहा के पास गहरे गड्ढे हैं. कहीं गड्ढे रोड कटिंग की वजह से हो गए हैं तो कहीं सीवर लाइन की वजह से सड़कें धंसी हुई हैं. आवास विकास हो या फिर केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, यहां सीवर लाइन डलने के बाद सड़कों को ठीक तो किया गया लेकिन बारिश के बाद यह सड़कें धंस गई हैं और गड्ढे हो गए हैंं।

video

Pages