बारिश बनी गरीबों की आफत, छीन लिया गरीब दो परिवारों का आशियाना
रिपोर्ट:- कप्तान सिंह चौधरी
एत्मादपुर (आगरा) तहसील एत्मादपुर के ग्राम पंचायत मुखवार के गांव गढ़ी टिकैत में बारिश ने गरीब दो परिवारों का घर छीन लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरीब मजदूर ब्रजेश पुत्र घनश्याम सिंह निवासी गांव गढ़ी टिकैत ने बताया है कि लगातार बारिश ने हमारे कच्चे मकान को छीन लिया है। जिसमे हम दो भाई निवास करते थे। जिसमे छोटा भाई सुधीर का परिवार भी रहता था। कल शाम 7 बजे करीब अचानक से कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी। जिसमे कच्चे मकान के अंदर मेरे छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे। जिसको मेरी पत्नी ने तत्काल निकाल लिया। नही तो कोई अनहोनी घटना घट जाती। लेकिन फिर भी घरेलू सामान पंखा , चारपाई , वर्तन जैसे अन्य उपकरण नष्ट हो गए। पीड़ित ने बताया कि हम दोनो भाई मजदूरी करके अपने बच्चों का भरण-पोषण करते हैं। हमारे पास कोई भूमि नही भी नही हैं। जिससे हम अपना भूमि में होनी बाकी फसल से गुजारा कर सकें। अब तो एक ही आस है। कि योगी सरकार से कोई आर्थिक मदद मिल जाए। जिससे बच्चों के लिए अपना आशियाना बना सकें। पीड़ित मजदूर ने अपने ग्राम प्रधान हरी सिंह को आर्थिक मदद के लिए अवगत कराया है।
शनिवार, 14 सितंबर 2024
Home
Unlabelled
बारिश बनी गरीबों की आफत, छीन लिया गरीब दो परिवारों का आशियाना
