गांव गढ़ी टिकैत में मजदूर किसान का तेज बारिश के चलते कच्चा मकान हुआ धराशाही, किसान ने लगाई योगी सरकार ने न्याय की गुहार
रिपोर्ट:- कप्तान सिंह चौधरी
एत्मादपुर (आगरा) तहसील एत्मादपुर के ग्राम पंचायत मुखवार के गांव गढ़ी टिकैत में एक मजदूर किसान का तेज बारिश के चलते कच्चा मकान धराशाही हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर किसान राज कुमार पुत्र सरवन सिंह निवासी गांव गढ़ी टिकैत ने बताया है कि बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से शुक्रवार को शाम 6 बजे करीब मेरा मकान गिर गया। जिसमे मजदूर किसान कच्चे मकान के अंदर लेते हुए थे। जब कच्चे मकान की मठ्ठी गिरने लगी तो उनको मकान गिरने की आशंका हुए तो वो तत्काल ही घर से बाहर निकल आए। गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा न हो सका। लेकिन कच्चे घर के अंदर रखे घरेलू सामान को मजदूर किसान न निकाल पाए। जिससे घरेलू सामान सारा नष्ट हो गया। मजदूर किसान मजदूरी करके अपने घर का पालन-पोषण करता था। लेकिन तेज बारिश ने मजदूर का आशियाना छीन लिया। मजदूर किसान ने ग्राम प्रधान हरी सिंह को अवगत कराया है। साथ ही मजदूर किसान ने योगी सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
शनिवार, 14 सितंबर 2024
Home
Unlabelled
गांव गढ़ी टिकैत में मजदूर किसान का तेज बारिश के चलते कच्चा मकान हुआ धराशाही, किसान ने लगाई योगी सरकार ने न्याय की गुहार
