आगरा से अपने घर एटा लौट रहे व्याापारी पिता—पुत्र का एक्सीडेंट. पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 11 सितंबर 2024

आगरा से अपने घर एटा लौट रहे व्याापारी पिता—पुत्र का एक्सीडेंट. पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

आगरा से अपने घर एटा लौट रहे व्याापारी पिता—पुत्र का एक्सीडेंट. पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर


आगरा से एटा अपने घर लौट रहे व्यापारी पिता—पुत्र की कार का एक्सीडेंट हो गया. हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि बेटे की हालत गंभीर है, उसे आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा एटा के थाना कोतवाली देहात के गांव बावसा के पास रात को हुआ है. झपकी लगने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई.

एटा शहर के मोहल्ला बैरूनगंज में प्रशांत अग्रवाल रहते हैं. प्रशांत कन्फैक्शनरी का काम करते हैं. मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह अपने बेटे कृष्णा अग्रवाल के साथ कार लेकर आगरा सामान लेने के लिए गए थे. सामान खरीदने के बाद दोनों पिता पुत्र देर रात अपने घर लौट रहे थे. रात लगभग डेढ़ बजे देहात कोतवाली के बावास के पास गाड़ी चला रहे प्रशांत अग्रवाल को झपकी आ गई. इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से टकररा गइ्र. हादसे के बाद फंसे पिता पुत्र की चीख सुनकर आसपास काम कर रहे कुछ लोग पहुंचे और इन्हें निकाला. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.


पुलिस घायलों को लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर आई. यहां चिकित्सक ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया तो वहीं गंभीर रूप से घायल बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया है. आगरा के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

video

Pages