आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बुखार से पीड़ित बालिका से रात में जूनियर डॉक्टर ने की अश्लील हरकत, निलंबित, हिरासत में लिया। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 11 सितंबर 2024

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बुखार से पीड़ित बालिका से रात में जूनियर डॉक्टर ने की अश्लील हरकत, निलंबित, हिरासत में लिया।

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बुखार से पीड़ित बालिका से रात में जूनियर डॉक्टर ने की अश्लील हरकत, निलंबित, हिरासत में लिया। 



आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में शाहगंज क्षेत्र की 11 साल की बालिका को टाइफाइड बिगड़ने पर भर्ती किया गया था। आरोप है कि मंगलवार की रात को गर्मी अधिक होने के कारण बालिका अपनी मां के साथ गैलरी में टहल रही थी, उसे कुछ परेशानी हुई तो जूनियर डॉक्टर प्रथम वर्ष वार्ड के बगल में स्थित अपने कमरे में ले गया। उसका ब्लड प्रेशर चेक करने लगा। बालिका की मां किसी काम से वार्ड में चली गई। कुछ देर बाद ही बालिका रोती हुई जूनियर डॉक्टर के कमरे से भागते हुए बाहर आई। तीमारदार आ गए, रात में पुलिस भी आ गई।



जूनियर डॉक्टर ने की अश्लील हरकत
बालिका के परिजनों का आरोप है कि जूनियर डॉक्टर ने अपने कमरे में बालिका का ब्लड प्रेशर चेक करने के नाम पर अश्लील हरकत की, बालिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जूनियर डॉक्टर को हिरासत में ले लिया।


जूनियर डॉक्टर को किया निलंबित, कमेटी गठित
इस मामले में एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने जूनियर डॉक्टर को निलंबित कर दिया है। इस पूरे मामले की जांच के लिए डॉ. निधि गुप्ता की अध्यक्षता में जेंडर हैरेसमेंट कमेटी गठित की गई है। इसके साथ ही विभागीय जांच भी कराई जा रही है।



हिंदूवादी संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
इस मामले में हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी थाना एमएम गेट पहुंच गए, आरोपी जूनियर डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

video

Pages