बरहन में मासूम बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, घर से काफी दूर पड़ा मिला शव, फैली सनसनी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 16 सितंबर 2024

बरहन में मासूम बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, घर से काफी दूर पड़ा मिला शव, फैली सनसनी

बरहन में मासूम बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, घर से काफी दूर पड़ा मिला शव, फैली सनसनी रिपोर्ट:- कप्तान सिंह चौधरी बरहन (आगरा) थाना बरहन क्षेत्र की आंवलखेड़ा चौकी के गांव अमानाबाद कनराऊ में उस वक्त सनसनी फ़ैल गई जब एक मासूम बच्चे का शव गांव से कुछ ही दूरी पर पड़ा मिला। आपको बता दें कि गांव अमानाबाद कनराऊ में शनिवार की शाम को घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय मासूम का अपहरण कर लिया गया। उसके बाद सोमवार को मासूम की हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है कि 5 वर्षीय मन्नू पुत्र संजय का अपहरण शनिवार की शाम 6 बजे करीब हो गया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदी दर्ज कर ली। उसके बाद बीती रात को अपहरण का मुकद्दमा दर्ज कर जांच में जुट गई। लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सोमवार को करीब दोपहर के 12 बजे करीब गांव से 2 किलोमीटर दूर बंबा के पास उसी बच्चे का शव मिला पड़ा। बच्चे की हत्या की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ-साथ एसीपी एत्मादपुर व सर्विलांस टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने पड़े मिले शव की शिनाख्त कराकर उसे मोर्चरी भेज दिया। आखिरकार एक मासूम बच्चे की हत्या का क्या राज है। क्यों मासूम बच्चे की जान ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

video

Pages