जब मुसलमान-पंडित-ठाकुर मारे जाते,तब क्यों नहीं बोलते, उन्नाव एनकाउंटर के बहाने अखिलेश पर ओपी राजभर ने बोला हमला - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 23 सितंबर 2024

जब मुसलमान-पंडित-ठाकुर मारे जाते,तब क्यों नहीं बोलते, उन्नाव एनकाउंटर के बहाने अखिलेश पर ओपी राजभर ने बोला हमला

जब मुसलमान-पंडित-ठाकुर मारे जाते,तब क्यों नहीं बोलते, उन्नाव एनकाउंटर के बहाने अखिलेश पर ओपी राजभर ने बोला हमला

 
लखनऊ।सुल्तानपुर डकैती कांड लगातार चर्चाओं में बना हुआ है।इस डकैती कांड में शामिल मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर पहले उत्तर प्रदेश में खूब हंगामा हुआ और सियासत भी गरमाई।अब इसी डकैती कांड में शामिल 1 लाख का इनामी अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर के बाद भी यूपी की राजनीति में हड़कंप मच गया है।इसी बीच कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला है।राजभर ने कहा कि सिर्फ यादव के मरने पर ही अखिलेश और समाजवादी पार्टी बोलती है।

दरअसल मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाया था कि जाति देखकर सरकार एनकाउंटर करवा रही है।कांग्रेस भी मंगेश यादव एनकाउंटर में कूद गई थी और सभी ने इस एनकाउंटर को फर्जी करार दिया था।मगर अब सुल्तानपुर डकैती कांड में शामिल एक लाख का इनामी अनुज प्रताप सिंह को भी एसटीएफ ने मार गिराया है।अनुज ठाकुर था।ऐसे में अब इसपर भी राजनीति हो रही है।

अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा और अखिलेश यादव पर करारा सियासी हमला बोला है।राजभर ने कहा कि सिर्फ यादव के मरने पर ही अखिलेश और समाजवादी पार्टी बोलती है।

अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर को लेकर ओपी राजभर ने कहा कि जब यादव मारा जाता है तो सपा बोलती है,लेकिन जब मुसलमान,पंडित या ठाकुर मारा जाता है तब सपा कुछ क्यों नहीं बोलती।

इस दौरान ओम प्रकाश राजभर ने विकास दुबे कांड और उसके एनकाउंटर को भी याद किया।राजभर ने कहा कि विकास दुबे मारा गया तब अखिलेश यादव कुछ क्यों नहीं बोले।इस दौरान राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है।केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है और उत्तर प्रदेश में योगी हैं,जो भी गड़बड़ी करेगा उसको सजा मिलेगी।

बता दें कि ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर जिले की जहूराबाद विधानसभा से विधायक हैं और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव के समय राजभर सपा गठबंधन का हिस्सा थे।बाद में राजभर एनडीए में शामिल हो गए और योगी सरकार में मंत्री बने।

video

Pages