14 अक्टूबर को आयोजित होगा संत समागम, जुटेंगे देशभर के संत कथावाचक, किया आमंत्रण पत्र का विमोचन ।
योगी यूथ ब्रिगेड के पांचवें स्थापना पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं काशी ज्ञानवापी मुक्ति के लिए आयोजित होगा संत समागम ।
आगरा- योगी यूथ ब्रिगेड धर्म रक्षा ट्रस्ट के पांचवें स्थापना दिवस पर 14 अक्टूबर को ब्लांक शमशाबाद के गांव खेड़ा में संत समागम का आयोजन किया जाएगा । जिसमें देश भर के साधु संत, धर्माचार्य कथावाचक सम्मिलित होंगे । इसी क्रम में सोमवार को धाकरान चौराहा स्थित हिंदू भवन में आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया एवं प्रेस वार्ता की गई ।
योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एवं ताजमहल/तेजोमहालय केस के पक्षकार कुंवर अजय तोमर ने पत्रकारों को बताया कि संगठन सनातन धर्म की रक्षा के लिए, हिंदू समाज को संगठित करने के लिए, लव जिहाद एवं धर्मांतरण का विरोध करने के साथ ही मठ मंदिरों की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है हर वर्ष संगठन का स्थापना दिवस मनाया जाता है इस बार पांचवें स्थापना दिवस पर श्री कृष्ण जन्मभूमि एवं काशी ज्ञानवापी मुक्ति हेतु हिंदू जन जागरण के लिए संत समागम का आयोजन सुनिश्चित किया गया है कुंवर अजय तोमर ने बताया कि बसंत आता है तो प्रकृति हरि हो जाती है और संत आता है तो संस्कृति शुद्ध हो जाती है वर्तमान समय में हिंदुओं को एकजुट होने की बहुत आवश्यकता है
ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष युवा मोर्चा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष विक्की धाकड़ ने बताया कि जब-जब सनातन धर्म पर आंच आती है तो संतो को ही आगे आना पड़ता है इसलिए संत समागम के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित करने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है
महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र धाकड़ ने बताया कि कार्यक्रम में श्री कृष्ण जन्मभूमि और काशी ज्ञानवापी मुक्ति के लिए संतों के सानिध्य में हुंकार भरी जाएगी और हिंदू समाज को संकल्प दिलाया जाएगा ।