आगरा में रात में स्कूटी से घर लौट रही नर्स को युवक ने मारी गोली, खून से लथपथ नर्स स्कूटी से पहुंची अस्पताल। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 13 सितंबर 2024

आगरा में रात में स्कूटी से घर लौट रही नर्स को युवक ने मारी गोली, खून से लथपथ नर्स स्कूटी से पहुंची अस्पताल।

 आगरा में रात में स्कूटी से घर लौट रही नर्स को युवक ने मारी गोली, खून से लथपथ नर्स स्कूटी से पहुंची अस्पताल।

आगरा के ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली नर्स मुस्कान पार्थ सारथी हॉस्पिटल में कार्यरत है, गुरुवार रात को डयूटी खत्म् होने के बाद वह स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। ताजगंज 100 फीट रोड पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास ताजगंज के नगला टीला निवासी बबलू ने उसे रोक लिया और तमंचे से फायर कर दिया। नर्स के चेहरे पर गोली लगी, खून से लथपथ नर्स स्कूटी से ही अस्पताल पहुंच गई।

चेहरे पर लगी गोली

नर्स और उसके ब्वाय फ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ गया कि ब्वाय फ्रेंड ने नर्स पर तमंचे से फायर कर दिया, नर्स के चेहरे पर गोली लगी है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नर्स के पिता का आरोप है कि बबूल निवासी ताजगंज उनकी बेटी के पीछे पड़ा है, तीन साल से उसे परेशान कर रहा था।


video

Pages