सिपाही को गोली मारने वाले मुख्य खनन माफिया सहित तीन से हुई पुलिस की मुठभेड़ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 15 सितंबर 2024

सिपाही को गोली मारने वाले मुख्य खनन माफिया सहित तीन से हुई पुलिस की मुठभेड़

सिपाही को गोली मारने वाले मुख्य खनन माफिया सहित तीन से हुई पुलिस की मुठभेड़ आगरा। खेरागढ़ में सिपाही को गोली मारने वाले तीन खनन माफिया से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। तीनों के पैर में गोली लगी है। मुख्य आरोपी सत्य प्रकाश भी पकड़ा गया है, जिसने सिपाही को गोली मारी थी खेरागढ़ में बीते शनिवार को बालू से भरी ट्रॉली कीचड़ में फंस गई थी। इसकी सूचना पर एसआई वरदानी लाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर खनन माफिया ने गोलियां चलाईं। सिपाही अजय कुमार के सिर में गोली लगी। जब इंस्पेक्टर जीप से घायल सिपाही को लेकर आगरा आ रहे थे, तो भी माफिया और उसके गुर्गों ने उनकी गाड़ी में ट्रैक्टर से टक्कर मारी। हैरानी की बात यह थी कि पुलिस एके-47 से लैस थी और खनन माफिया के पास तमंचा था। फिर भी पुलिस डर की वजह से भाग गई। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सात गुर्गे पकड़ लिए थे। मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपी और पकड़े थे, उनके नाम राजू और प्रदीप थे। राजू के पैर में गोली लगी थी। आज सुबह पुलिस की तीन खनन माफिया से और मुठभेड़ हो गई।डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार ने बताया कि सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य अभियुक्त सत्यप्रकाश उर्फ सत्तो अपने साथियों नेत्रपाल उर्फ नित्तो निवासी विधौली और विनोद निवासी फद्दीपुरा, थाना सिविल लाइन, मुरैना, मध्य प्रदेश के साथ जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने कागारोल रोड पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान आरोपी वहां से निकला तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर वह एक बार फिर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। दो गोली पुलिस जीप में लगीं। जवाबी फायरिंग में तीनों को गोली लगी है। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। सत्यप्रकाश और नेत्रपाल पर 25 हजार का इनाम घोषित है

video

Pages