आगरा के इस पार्क में कल जलेगा 32 फुट ऊंचा रावण, होगी डांडिया की धूम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 12 अक्टूबर 2024

आगरा के इस पार्क में कल जलेगा 32 फुट ऊंचा रावण, होगी डांडिया की धूम

आगरा के इस पार्क में कल जलेगा 32 फुट ऊंचा रावण, होगी डांडिया की धूम नेहरू नगर पार्क में दशहरा पर्व पर 32 फुट ऊंचा रावण जलाया जाएगा। इससे पूर्व नेहरू नगर क्लब द्वारा आयोजित डांडिया उत्सव में संगीत के साथ गुजरात का गरबा और पश्चिम बंगाल के धुनुची नृत्य की धूम रहेगी। नेहरू नगर क्लब के सतीश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक महेश सिंघल, अध्यक्ष नवल शर्मा ने बताया कि लगभग 1 माह से मैनपुरी के कारीगरों द्वारा 32 फुट का रावण तैयार किया जा रहा है। जिसे बनाने में 80-90 बांस प्रयोग किए गए हैं। 10 मुख वाले विशालकाय रावण के 6-6 फुट के हाथ और साढ़े तीन फुट की तलवार है। सवा फुट की ढाल को हाथ में लिए रावण का जब दहन होगा तो हर तरफ असत्य पर सत्य की विजय का प्रकाश पटाखों के रूप में बिखरेगा। वहीं रोड बड क्लब की अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने बताया कि लगभग 500 महिलाएं डांडिया के लिए प्रतिदिन अभ्यास कर रही हैं। जिसमें घूमर, गरबा के साथ पश्चिम बंगाल का धुनुची नृत्य विशेष आकर्षण होगा। उद्घाटन अवसर पर 101 दीपों के साथ जगतजननी माता की आरती की जाएगी।

video

Pages