आगरा में कल निकलेगी दशहरा शोभायात्रा, लेकिन जिस रास्ते से निकलेगी उसकी हालत देखिए. कैसे निकलेंगी सवारियां. न सड़क ठीक है और न साफ—सफाई.. - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 12 अक्टूबर 2024

आगरा में कल निकलेगी दशहरा शोभायात्रा, लेकिन जिस रास्ते से निकलेगी उसकी हालत देखिए. कैसे निकलेंगी सवारियां. न सड़क ठीक है और न साफ—सफाई..

आगरा में कल निकलेगी दशहरा शोभायात्रा, लेकिन जिस रास्ते से निकलेगी उसकी हालत देखिए. कैसे निकलेंगी सवारियां. न सड़क ठीक है और न साफ—सफाई.. 12 अक्टूबर को प्राचीन मंदिर श्रीरामचंद्र जी महाराज, जटपुरा से दशहरा शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। लेकिन शोभायात्रा मार्ग की जगह-जगह सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। यहां तक कि मंदिर के सामने तक सड़क पर गिट्टियां पड़ी हुई हैं, शोभायात्रा मार्ग पर साफ सफाई भी नहीं कराई गई। आयोजन समिति के पदाधिकारियों में स बात को लेकर रोष हैं। बताया कि हर वर्ष शोभायात्रा में नगर निगम द्वारा सहयोगात्मक धनराशि भी उपलब्ध करी जाती थी। इस वर्ष वह भी नहीं हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा मार्ग को दुरुस्त करने व साफ सफाई के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया गया था। परन्तु आज तक मार्ग में न साफ सफाई करवाई गई न ही सड़कों को ठीक करवाया गया। मंदिर के सामने से लेकर न्यू राजा मंडी कालोनी (लगभग 250 मीटर तक)तक सड़क पर गिट्टियां पड़ी हैं। श्रीराम व लक्ष्मण के स्वरूप से लेकर हनुमान जी के साथ वानर सेना, रावण के साथ सेना, सभी पदाधिकारी पैदल चलकर मंदिर से जाते हैं। ऐसे में भारी मुकुट और आभूषण से सजे स्वरुपों को दिक्कत हो सकती है। महामंत्री राजपाल यादव ने किया। अध्यक्ष विनय अग्रवाल, महेन्द्र खंडेलवाल, राहुल चतुर्वेदी सहित सभी सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए कल दिन में शोभायात्रा मार्ग के सभी कार्य करने की अपील की है।

video

Pages