साढ़े 500 किलो कोकीन.. दाम 2000 करोड़, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा ड्रग्स का सबसे बड़ा जखीरा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024

साढ़े 500 किलो कोकीन.. दाम 2000 करोड़, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा ड्रग्स का सबसे बड़ा जखीरा

साढ़े 500 किलो कोकीन.. दाम 2000 करोड़, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा ड्रग्स का सबसे बड़ा जखीरा


दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के अब तक के सबसे बड़े मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 2,000 करोड़ रुपये है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के दल ने दक्षिण दिल्ली के महरौली से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और 565 किलोग्राम से अधिक वजन की खेप जब्त की. असल में अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोकीन बेचने की योजना बनाई थी. उन्होंने कहा कि विशेष प्रकोष्ठ का दल एक गुप्त सूचना के आधार पर दो महीने से अधिक समय से इस पर काम कर रहा था, जिसके कारण त्योहारी मौसम से ठीक पहले यह खुलासा हुआ. 
.
.
पुलिस ने बताया है कि कहा कि चारों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है. राजधानी में इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन कैसे पहुंची, इस गिरोह के पीछे कौन लोग हैं और इसका सरगना कौन है, इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही

video

Pages