राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में, नगर निगम आगरा की सहयोगी कंपनी J.S Enviro Services Pvt.Lmt द्वारा स्वच्छता अभियान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में, नगर निगम आगरा की सहयोगी कंपनी J.S Enviro Services Pvt.Lmt द्वारा स्वच्छता अभियान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में, नगर निगम आगरा की सहयोगी कंपनी J.S Enviro Services Pvt.Lmt द्वारा स्वच्छता अभियान


आगरा में फाउंड्री नगर, यूपीएसआईडीसी इंड्रस्ट्रियल एरिया शास्त्रीपुरम  , ट्रांसपोर्ट नगर, क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता ही सेवा है के अंतर्गत 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक  सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नगर निगम के जेड.एस.ओ. राजीव बालियान, सेनेटरी इंस्पेक्टर सदेश कुमार यादव, संजीव कुमार यादव और जे.एस. एनवायरो के असिस्टेंट मैनेजर नितेश कुमार के द्वारा सभी क्षेत्र में कराया गया। यह अभियान आगे आने वाली 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलाया जाएगा। जे.एस. एनविरो के असिस्टेंट मैनेजर नितेश कुमार ने बताया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारतवर्ष के द्वितीय प्रधानमंत्री पं.लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर पूरे स्टाफ ने बापू को याद किया। आज देश में जो हालात बने हैं उन्हें देखते हुए देश के लोगों व विशेषकर युवाओं को महात्मा गांधी के जीवन से प्ररेणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, आज सभी देशवासियों को गांधी के जीवन से प्ररेणा लेते हुए अहिसा व सच्चाई के मार्ग पर चलने की शपथ लेनी चाहिए।
नितेश कुमार ने कहा कि देश की ग़रीबी देखकर बापू ने अपने वस्त्र तक त्याग दिये और संपूर्ण जीवन एक धोती में व्यतीत कर दिया। शास्त्री जी की जीवन शैली की सरलता का उल्लेख अपने विचारों में किया। बापू और शास्त्री जी को याद करते हुये बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के महत्व को समझाया। जे.एस एनवायरों के सुपरवाइजर और कर्मचारियों ने कहा उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था बनाए रखने हेतु हमारा दृढ़ संकल्प है,

video

Pages