खंदौली में ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की मौत, मची अफरातफरी
रिपोर्ट:- कप्तान सिंह चौधरी
खंदौली (आगरा) थाना खंदौली क्षेत्र के गांव पुरा लोधी में उस वक्त सनसनी फ़ैल गई। जब ग्रामीणों को पता चला कि कुल्हाड़ी से एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। हत्या की सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। मामला जमीनी विवाद का था। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि मंगलवार की सुबह 9:30 बजे करीब थाना खंदौली क्षेत्र के गांव पुरा लोधी में कई वर्षो से चले आ रहे जमीनी विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी ने मौत का तांडव फैला दिया। विवाद ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने दो लोगों की जान ले ली। आरोपी मौके से फरार हो गए। गांव के एक ही परिवार के बेताल सिंह , रघुबीर दोनो में जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। जिसको लेकर दोनो पक्षों में कई बार झगड़ा भी हो चुका है। मंगलवार को सुबह रघुबीर व उसका लड़का विनय खेत पर जा रहे थे। सामने से बेताल सिंह और उसका लड़का राहुल सामने से ट्रैक्टर लेकर आ रहे थे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बेताल सिंह ने रघुबीर से कहा की तुमने रास्ता खेत में मिला लिया है। जब रघुबीर उसी रास्ते से अपना ट्रैक्टर निकालने लगा तो बेताल सिंह ने रुकवा दिया। इसी बात लो लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। वहीं रघुबीर का लड़का ट्रैक्टर को लेकर वापस लौट गया। और दूसरे रास्ते से चला गया। वहीं खेतों में काम कर रहे बेताल सिंह के परिजनों ने रघुबीर को घेर लिया। और उसके साथ मारपीट करने लगे। रघुबीर की चीख-पुकार सुनकर रघुबीर का भाई सत्यपाल और सत्यपाल का लड़का देवानंद , रघुबीर की पत्नी सरोज देवी जब ये सब रघुबीर को बचाने आए तो बेताल सिंह के परिजनों ने सभी को जमीन पर गिर लिया। और कुल्हाड़ी जैसे खतरनाक हथियारों से मार पीट शुरू कर दी। जिससे सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। बेताल सिंह के पक्ष ने रघुबीर के पक्ष पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमे रघुबीर के गर्दन में कुल्हाड़ी लगने से मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सदस्य भी गम्भीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही रघुबीर के भाई सत्यपाल ने भी रास्ते में दम तोड दिया। रघुबीर की पत्नी सरोज और देवानंद की हालत नाजुक बताई गई है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
बुधवार, 9 अक्टूबर 2024
