थाना बरहन पुलिस टीम ने विगत दिनों में हुए ट्रैक्टर चोरी का कर दिया खुलासा, चोर सहित ट्रैक्टर बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 9 अक्टूबर 2024

थाना बरहन पुलिस टीम ने विगत दिनों में हुए ट्रैक्टर चोरी का कर दिया खुलासा, चोर सहित ट्रैक्टर बरामद

थाना बरहन पुलिस टीम ने विगत दिनों में हुए ट्रैक्टर चोरी का कर दिया खुलासा, चोर सहित ट्रैक्टर बरामद रिपोर्ट:- कप्तान सिंह चौधरी बरहन (आगरा) जिले के थाना बरहन पुलिस टीम ने विगत दिनों में हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर सहित एक चोर को तमंचे सहित पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार 27 सितंबर को बरहन क्षेत्र के गांव मडूकी में वीरेश त्यागी पुत्र का ट्रैक्टर घर के पास खड़ा था। घर के पास खड़े ट्रैक्टर को रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। प्रार्थी ने चोरी हुए ट्रैक्टर की शिकायत थाना बरहन पुलिस से की थी। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया था। और चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। थाना पुलिस ने बरहन क्षेत्र के टेहू जाने वाले मार्ग पर बेरियर एप के माध्यम से संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। तभी टेहू की तरफ से एक मोटर साइकिल पर तीन लोग आते हुए दिखे। बाइक पर सवार लोगों ने चैकिंग होते देख बाइक पर पीछे बैठे दो लोग भाग गए। बाइक चालक नही रह गया। पुलिस को शक होने पर बाइक चालक को बाइक सहित पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर बाइक व एक तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किया हुआ ट्रैक्टर अवागढ़ से बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया है कि अपने साथी लालू यादव व अभिषेक के साथ हम दिन में चोरी के लिए ट्रैक्टर देखते थे। उसके बाद रात्रि में ट्रैक्टर को चोरी कर लेते हैं। गांव मढूकी से मैंने व मेरे साथी ने मिलकर रात्रि में ट्रैक्टर चोरी किया था।

video

Pages