आगरा में कैसे—कैसे चोर…पकड़े गए ये तीन चोर करते थे ऐसी चोरी जो सबसे अजीब है, इनकी कारस्तानी कर देगी आपको हैरान
आगरा में चोरी की कई घटनाएं तो आपने देखी और सुनी भी होंगी, लेकिन आज पकड़े गए तीन चोरों की कारस्तानी जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. ये तीनों चोर लोगों के घरों व कॉलोनियों के बाहर खड़े आटो को चोरी करते थे और फिर एक—एक पार्ट निकालकर इन सभी पार्ट से नया आटो तैयार करते थे और उन्हें बेच दिया करते थे. पुलिस ने इन तीनों के पास से दो चोरी के आटो, एक इंजन और एक नंबर प्लेट भी बरामद की है.
पकड़े गए चोरों के नाम
सुरेशचंद पुत्र छविराम निवासी सैयद नदौता थाना डौकी
रामनरेश पुत्र द्वारिका निवासी कोलारा झील थाना डौकी
हरीश कुमार पुत्र तिलक सिंह निवासी बरौली अहीर ताजगंज
पूछताछ में बताया चोरी करने का अंदाज
पूछताछ में चोरों ने बताया कि वे आटो रिक्शों को चुराकर उनके इंजन और चेसिस नंबर को बदल देते थे. इसके बाद अन्य आटो के पाटर्स से नया आटो बना देते थे और फिर बाजार में बेच दिया करते थे. इन्होंने 29 सितंबर को सेवला के सरवन नगर से आटो चोरी किया था. पुलिस को सूचना मिली थी कि ये तीनों सीओडी ग्राउंड के पास मौजूद हैं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को अरेस्ट कर लिया.
शनिवार, 12 अक्टूबर 2024
Home
Unlabelled
आगरा में कैसे—कैसे चोर…पकड़े गए ये तीन चोर करते थे ऐसी चोरी जो सबसे अजीब है, इनकी कारस्तानी कर देगी आपको हैरान
