आगरा के दयालबाग में रहने वाली 13 साल की बच्ची लापता. स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी.
आगरा के दयालबाग स्थित मिल बिहार एलोरा ब्रांच की रहने वाली 13 साल की एक बच्ची लापता हो गई है. वह स्कूल जाने के लिए मंगलवार सुबह निकली थी लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटी. परिजनों ने शाम तक बच्ची को काफी तलाश किया, रिश्तेदारों व स्कूल की दोस्तों के घर भी पूछा लेकिन कोई पता नहीं चला. पीड़ित परिवार ने आज पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है.
बच्ची के दादा ने बताया कि उनकी 13 साल की 12 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे स्कूल जाने के लिए निकली थी, तभी से लापता है. इस संबंध में थाना न्यू आगरा में भी जानकारी दी गई है
मुकदमा लिख गया है पुलिस सब जगह के सीसी कैमरा देखे जा रहे हैं।
गुरुवार, 14 नवंबर 2024
Home
Unlabelled
आगरा के दयालबाग में रहने वाली 13 साल की बच्ची लापता. स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी.
