थाना हरीपर्वत पुलिस टीम, एसटीएफ व औषधि विभाग द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही, नकली दवाईयों की सप्लाई करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
आगरा को थाना हरीपर्वत पुलिस टीम, एसटीएफ व औषधि विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर नकली दवाईयों की सप्लाई करने वाले वांछित अभियुक्त अनुराग कौशल को एलआईसी बिल्डिग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 35 डिब्बे व 15 पत्ते कुल 1065 पत्ते ग्रो 250 कैप्सूल (नकली औषधि की कीमत करीब 58,575/-रूपये), 01 मोबाइल व रु0 8,000/- बरामद हुये। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना हरीपर्वत पर को मु0अ0स0 441/24 धारा 17बी/27(ए), 18(सी) 27 (बी) (II) औषधि तथा प्रसाधन सामग्री अधिनियम-1940 व 318(4), 276 भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया।
पूछताछ का विवरणः-
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त अनुराग कौशल ने बताया कि वह बरामद दवाओं को दीपक अमौली (शिमला), संदीप (सोनीपत), पीयूष फपाला (अलीगढ़) व रोहित (सचदेवा) से खरीदकर बेचता है। और उपरोक्त लोगों द्वारा दवाओं का बिल अभियुक्त अनुराग कौशल को नही दिया जाता था। दिनांक 05.10.2024 को पुलिस टीम द्वारा जीवनी मंडी में होलसेल मेडीकल की दुकान पर छापा मारकर दवाईयां बरामद की गई थी जो कि सेंम्पल नकली सिद्ध हुयी थी दुकानदार द्वारा बताया गया था कि यह दवाईयां अलीगंज एटा के अनुराग कौशल से खरीदता है। पुलिस टीम द्वारा नकली दवाईयों की सप्लाई करने वाले वांछित अभियुक्त अनुराग कौशल को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
अनुराग कौशल पुत्र श्री सन्तोष कौशल निवासी मेन मार्केट कस्बा अलीगंज जिला एटा।
वांछित अभियुक्तों का विवरण
दीपक अमौली निवासी अमौली शिमला हिमाचल प्रदेश
संदीप निवासी सोनीपत हरियाणा
पियूष फपाला निवासीअलीगढ उत्तर प्रदेश ।
रोहित सचदेवा निवासी करनाल कुरुक्षेत्र हरियाणा
आपराधिक इतिहास का विवरण
मु0अ0स0 441/24 धारा 17 बी/27 (ए), 18(सी) 27 (बी) (II) औषधि तथा प्रसाधन सामग्री अधिनियम- 1940 व 318(4), 276 भारतीय न्याय संहितां थाना हरीपर्वत, कमिश्नरेट आगरा।
बरामदगी का विवरण
35 डिब्बे व 15 पत्ते कुल 1065 पत्ते ग्रो 250 कैप्सूल (नकली औषधि की कीमत करीब 58575/- रूपये)
02. 01 मोबाइल ।
03. रु0 8,000/-1
गुरुवार, 14 नवंबर 2024
Home
Unlabelled
थाना हरीपर्वत पुलिस टीम, एसटीएफ व औषधि विभाग द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही, नकली दवाईयों की सप्लाई करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
