आगरा में राजकीय भूमि हुयी अवमुक्त - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 13 नवंबर 2024

आगरा में राजकीय भूमि हुयी अवमुक्त

आगरा में राजकीय भूमि हुयी अवमुक्त

जनपद आगरा:-शासन की मंशानुसार तहसील सदर आगरा क्षेत्रान्तर्गत शासकीय भूमि के संरक्षण व कब्जामुक्ति अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी सदर सचिन राजपूत के निर्देश पर नायब तहसीलदार बिचपुरी सुधीर गिरि व राजस्व टीम द्वारा आज प्रभावी कार्यवाही करते हुए मौज चकहफ़्तम में महताब बाग के पास राजकीय आस्थान की शासकीय भूमि पर हुए कब्जों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।इस अभियान में बेशकीमती लगभग 3000 वर्गमीटर भूमि को  अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराया गया।अभियान में अवैध कब्जेदारों द्वारा बनाये गए नींव,दीवार,प्लाटिंग आदि को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया तथा हिदायत दी गयी कि अवैध कब्जा पाए जाने पर कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

उपजिलाधिकारी सदर---तहसील सदर के नगरीय क्षेत्र में बड़ी मात्रा में राजकीय आस्थान की भूमियाँ स्थित हैं जिनके कब्जामुक्ति हेतु अभियान चल रहा है।प्रकरण में सूचना प्राप्त हो रही थी जिसके फलस्वरूप कार्यवाही की गई है।नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय/ग्रामसभा की भूमियों के संरक्षण व कब्जों को अवमुक्त कराने के लिए अभियान के तौर पर कार्यवाही की जाएगी।भूमाफियाओं को भी चिन्हित कर एंटीभूमाफिया शासनादेश के अनुसार कार्यवाही होगी।

तहसीलदार सदर--
ग्रामसभा व अन्य शासकीय भूमियों पर अनधिकृत कब्जों के विरुद्ध उपजिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार लगातार तहसील से टीमें गठित कर राजस्व,पुलिस,विकास विभाग व नगर निगम के समन्वय से अभियान चलाए जा रहे हैं।इसे और गति दी जाएगी।।

video

Pages