किसानों की इस समस्या का नहीं हुआ समाधान तो भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति करेगी धरना प्रदर्शन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 13 नवंबर 2024

किसानों की इस समस्या का नहीं हुआ समाधान तो भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति करेगी धरना प्रदर्शन

किसानों की इस समस्या का नहीं हुआ समाधान तो भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति करेगी धरना प्रदर्शन

जनपद आगरा:-आज के समय में हमारे देश का किसान कितनी समस्याओ से जूझ रहा है। कोई भी सरकार किसानों के उत्थान के विषय में कोई उचित और ठोस कदम नहीं उठा रही है। वर्तमान में आलू,गेंहू,जौ, चना,मटर आदि की बुवाई चल रही है जिसके लिए किसानों खाद, बीज की परम आवश्यकता है जो किसानों को समय से आवश्यकता अनुसार उपयुक्त मात्रा में नहीं मिल रहा है सभी ब्लॉक में किसान प्रातः 4 बजे से ही DAP, यूरिया,लेने लम्बी लम्बी लाइन लगा कर खडे हो जाते हैं फिर भी सफलता नहीं मिलती और निराश होकर खाली हाथ अपने घर लौट जाते है। खाद वितरण में घोर अनियमितता बरती जा रही है। यह भी जानकारी मिल रही है कि इसकी ब्लैकमेलिंग हो रही है प्रशासनिक के द्वारा कोई भी उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा यदि इस समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति धरना प्रदर्शन करेगी।
.                 आज भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति में संगठन का विस्तार करते हुए  राम लखन परमार को मंडल उपाध्यक्ष, दीपेंद्र सिकरवार लोकसभा उपाध्यक्ष फतेहपुर सिकरी, सोनू शर्मा लोकसभा सचिव फतेहपुर सिकरी, राम कुमार परमार जिला सह मीडिया प्रभारी, रिंकू तोमर सचिव तहसील खैरागढ़, रिंकू परमार संगठन मंत्री तहसील खेरागढ़,  धर्मेंद्र तोमर तहसील सचिव, अरविंद परमार तहसील सचिव,  सोनू परमार प्रचार प्रसार मंत्री, दुष्यंत परमार संगठन मंत्री तहसील खेरागढ़  हरि ओम तहसील उपाध्यक्ष, बनवारी लाल ग्राम सभा अध्यक्ष आदि लोगों को नई नियुक्ति प्रदान की गई।


video

Pages