दो मंजिल की एनओसी पर तीन मंजिल बना मिला अस्पताल. मरीज भी संख्या से अधिक. इन छह अस्पतालों में पहुंची टीम. अग्नि सुरक्षा इंतजामों को भी देखा
झांसी मेडिकल कालेज अग्निकांड में 11 नवजात की मौत के बाद प्रदेश के सभी जिलों में हॉस्पिटलों में अग्नि सुरक्षा का आडिट करने के निर्देश दिए हैं। डीएम, आगरा अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आडिट के लिए अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम गठित की है। टीम ने मंगलवार को जहां कमला नगर क्षेत्र के हॉस्पिटलों का निरीक्षण तो वहीं आज ट्रांस यमुना क्षेत्र के अस्पतालों का निरीक्षण किया।
एसीएमओ डॉ. जितेंद्र लवानिया के अनुसार ट्रांस यमुना क्षेत्र के छह अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। इनमें एक अस्पताल की एनओसी दो मंजिल की मिली लेकिन यह अस्पताल तीन मंजिल बना हुआ मिला। इसके अलावा यहां मरीज भी संख्या से अधिक भर्ती मिले। एसीएमओ डॉ. जितेंद्र लवानियां ने बताया कि ट्रांस यमुना क्षेत्र के शकुंतला देवी, आकाश हॉस्पिटल, डीआर हॉस्प्टिल, सिंघल हॉस्पिटल, एसएम अस्पताल सहित छह अस्प्तालों का निरीक्षण किया। हॉस्पिटलों में अग्निशमन के मानक भी चेक किए गए।
गुरुवार, 21 नवंबर 2024

Home
Unlabelled
दो मंजिल की एनओसी पर तीन मंजिल बना मिला अस्पताल. मरीज भी संख्या से अधिक. इन छह अस्पतालों में पहुंची टीम. अग्नि सुरक्षा इंतजामों को भी देखा