आगरा की कॉलोनी में पुलिस का छापा, सेक्स रैकेट चला रहीं दो संचालिका के साथ ही आठ युवक और तीन युवती पकड़े।
आगरा में सोमवार रात को पुलिस ने ताजगंज क्षेत्र के मुकुंद विहार में एनजीओ ने सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना दी थी। इसके बाद आगरा पुलिस ने मानव तस्करी निरोधक थाने की टीम के साथ मुकुंद विहार में छापा मारा। पुलिस ने घरों में की छापेमारी में सेक्स रैकेट चला रहीं दो संचालिकाओं को पकड़ा है।
आठ युवक पकड़े गए, तीन युवतियों को किया रेस्क्यू
पुलिस ने छापे में आठ युवकों को पकड़ा है, इनसे पूछताछ की जा रही है ये आगरा के साथ ही आस पास के जिलों के हैं। इसके साथ ही तीन युवतियों को रेस्क्यू किया है। एनजीओ की मदद से युवतियों से पूछताछ की जा रही है।
घरों पर लिखा यह फैमिली घर है
पुलिस ने मुकुंद विहार में छापा मारा, यहां घरों पर लिखा है यह फैमिली घर है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कॉलोनी के लोग भी परेशान थे। कॉलोनी में घरों में सेक्स रैकेट चल रहा था।
मंगलवार, 12 नवंबर 2024

Home
Unlabelled
आगरा की कॉलोनी में पुलिस का छापा, सेक्स रैकेट चला रहीं दो संचालिका के साथ ही आठ युवक और तीन युवती पकड़े।