आगरा में कैफों के अंदर युवाओं को परोसा जा रहा था नशा. कैफे में मिला अवैध हुक्का बार बियर की दुकान में परोसी जा रही थी शराब
आगरा पुलिस की ओर से आज शहर में अवैध रूप से चल रहे कैफों पर छापेमारी की गई. पुलिस की छापेमारी में कैफों के अंदर अवैध रूप से हुक्काबार संचालित मिले. कैफों के अंदर युवाओं को अवैध रूप से नशा परोसा जा रहा था. पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया. पुलिस ने एक कैफे से हुक्का बरामद किया है और संचालक को अरेस्ट किया है.
थाना शाहगंज की सराय ख्वाजा चैकी और लोहामंडी सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में आज पुलिसबल के साथ फ्लैग मार्च किया गया. क्षेत्र की एक बियर शाॅप के पीछे अवैध तरीके से कैंटीन बनाकर शराब परोसी जा रही थी. पुलिस ने यहां छापा मारकर 8 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 34 के तहत चालान किया और संबंधित बियर शाॅप के लाइसेंस रद करने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है.
अवैध हुक्का बार पकड़ा
थाना शाहगंज में संचालित गोल्डेन कैफे व अफलातून कैफे हुक्का बार पर छापा मारते हुए पुलिस ने गोल्डेन कैफे के संचालक को अरेस्ट किया है. यहां से हुक्का बार से संबंधित सामग्री जब्त की गई है और आरोपी के खिलाफ थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है.
जुआ न खेलने का किया अनाउंमेंट