आगरा में गधापाड़ा स्थित मालगोदाम की हुई वीडियोग्राफी. रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए हरे पेड़ काटने की सूचना पर टीम पहुंची. निरीक्षण में मिले ये सबूत… - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024

आगरा में गधापाड़ा स्थित मालगोदाम की हुई वीडियोग्राफी. रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए हरे पेड़ काटने की सूचना पर टीम पहुंची. निरीक्षण में मिले ये सबूत…

आगरा में गधापाड़ा स्थित मालगोदाम की हुई वीडियोग्राफी. रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए हरे पेड़ काटने की सूचना पर टीम पहुंची. निरीक्षण में मिले ये सबूत…


आगरा के गधापाड़ा स्थित रेलवे माल गोदाम को रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट बनाए जाने की बात सामने आ रही है. इसके लिए यहां हरे पेड़ों को काटा जा रहा है और जमीन को समतल किया जा रहा है. इसकी हकीकत जानने के लिए आज सेंट्रल इम्पावरमेंट कमेटी के निर्देश पर पर्यावरण के साथ वन और रेलवे के अधिकारी पहुंचे. मालगोदाम में हरे पेड़ काटने की स्थिति जानने पहुंची इस टीम ने यहां ड्रोन के जरिए वीडियोग्राफी भी कराई.


टीम ने मालगोदाम में पहुंचकर निरीक्षण किया तो जगह-जगह पेड़ों की टहनियां और तने रखे हुए मिले. जगह को समतल किया गया है. लगभग 500 मीटर तक पेड़ों पर आरी चलाई गई है. मालगोदाम के निरीक्षण की रिपोर्ट यह टीम सीईसी को देगी. इसके बाद इस रिपोर्ट का अध्ययन सीईसी करेगी जिसके बाद इसकी टीम भी यहां रिीक्षण को आ सकती है.


इस संबंध में पर्यावरण विद् डाॅ. शरद गुप्ता का कहना है कि मालगोदाम की वीडियोग्राफी कराई गई है. इस वीडियोग्राफी का मिलान यहां की सेटेलाइट इमेज से कराइ्र जाएगी जिससे कि अंदाजा लगाया जा सकेगा कि यहां कितने पेड़ काटे गए हें. मालगोदाम की पुराने सेटेलाइट इमेज उनके पास हैजिसमं यहां काफी हरा-भरा नजर आ रहा है.

रेजीडेंशियत प्रोजेक्ट की तैयारी
रेल भूमि विकास प्राधिकरण की ओर से गधापाड़ा माल गोदाम की 90,304 वर्ग मीटर जमीन को 99 साल के लिए पट्टे पर दिया गया है. जिस बिल्डर को यह जमीन दी गई है वह यहां आवासीय प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी में है जिसके लिएयहां पेड़ों को काटकर जलाया गया है.

video

Pages