सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया गुलशन पब्लिक स्कूल आगरा में विशाल प्रदर्शन का आयोजन
जनपद आगरा समाचार राइट:-सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुलशन पब्लिक स्कूल आगरा में विशाल प्रदर्शन का आयोजन किया तथा इस अवसर पर सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक कल्लू अन्सारी तथा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजिका अन्जुम अन्सारी ने कहा कि 1971 की रात को पाकिस्तानी सेना ने अपने ही देश के पूर्वी हिस्से में जो अब बांग्लादेश है के नागरिकों पर बरबर हमलें, हजारों लोगों को गोली मारी गई और बम से उड़ा दिया गया तथा जिंदा जला दिया गया। नरसंहार में करीब 50 लाख से ज्यादा शरणार्थी बांग्लादेश में शरण लिए हुए थे। ऐसे समय में भारत ने बांग्लादेश बनाने में पूर्ण सहायता की उसी देश में हिन्दुओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है। देश में राजनीति करने वालों नेइंसान को जातीय धर्म में बांटकर नफरत फैलाने का काम किया है, जो देश हिन्दुओं के साथ गलत व्यवहार करेगा उसको परिणाम भोगना पड़ेगा। कल्लू अंसारी ने कहा कि हिन्दुओं को कमजोर न समझा जाए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पूरी तरह से इनके साथ है। यहां पर बात हिन्दु या मुसलमान की नहीं बल्कि मानवता की है भारत में रहने वाले मुसलमान भगवान राम और श्रीकृष्ण के वंशज है उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं व अल्पसंख्यको को परेशान किया जाएगा तो गांधीवादी तरीके से नहीं बल्कि गोडसे की तरह जवाब देंगे। किसी को हिंदू मुस्लिम से नहीं बल्कि कट्टरपंथियों से खतरा है। सभी लोग अपने-अपने धर्म का अनुपालन करने लगे तो हिंसात्मक घटनाएं घटित नहीं होंगी। इस अवसर पर अल्तमश अंसारी, फुरकान कुरैशी, आविद कुरैशी, अरशद अली, असरफ अली, शानू कुरैशी, असरत अली उस्मानी, श्याम सिंह, रहीस अहमद, महेन्द्र सिंह, नावेद, नाजिम, शैफ अली, जाहिद सैफी, राशिद हुसैन, बबीता अग्रवाल, कल्पना, अनुराधा, ज्योति सिंह, गायत्री वर्मा, सुहाना, आफरीन, लक्ष्मी, सानिया, सोनी, रेनू वर्मा, संजना, नेहा मिश्रा आदि कार्यकर्ताओं के साथ आदि सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे।