आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल, तहसील दिवस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं सार्थक निस्तारण शासन की प्राथमिकता, निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होगी क्षम्य -जिलाधिकारी। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 17 दिसंबर 2024

आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल, तहसील दिवस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं सार्थक निस्तारण शासन की प्राथमिकता, निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होगी क्षम्य -जिलाधिकारी।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण हेतु समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल, तहसील दिवस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं सार्थक निस्तारण शासन की प्राथमिकता, निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होगी क्षम्य -जिलाधिकारी।

आगरा:-वर्तमान माह में कोई भी प्रकरण डिफाल्ट श्रेणी में न आये तथा अपलोड की गई आख्या चाहे वह स्वयं की हो या अधीनस्थ की हो का अवलोकन अवश्य करें तथा संतुष्ट होने की स्थिति में ही अग्रसारित की जाये। आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल, तहसील दिवस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं सार्थक हो यह शासन की प्राथमिकता में है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी। उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी द्वारा जन समस्याओं से सम्बन्धित आईजीआरएस पोर्टल, मुख्यमंत्री पोर्टल तथा तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को दिए गये। 

 बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आनलाइन शिकायतों के निस्तारण गुणवत्तापूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए गये कि सभी अधिकारी अपने विभाग से सम्बन्धित आनलाइन शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्दर किया जाए और यदि किसी विभाग के अधिकारी द्वारा अपने व अपने अधीनस्थों से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अन्दर नहीं किया जाता है तो उस जनपद स्तरीय अधिकारी की विभागीय जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए उनके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी एवं ऐसे अधिकारियों के उच्चाधिकारियों को भी कार्यों में शिथिलता बरतने के सम्बन्ध में पत्राचार कर अवगत कराया जायेगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी जनपद स्तरीय अधिकारी प्रातः से अपने कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। 

बैठक में बताया गया कि शासन द्वारा निर्देश प्राप्त हुए हैं कि ‘सी‘ श्रेणी के निगेटिव फीडबैक अथवा असंतुष्ट फीडबैक जोकि शासन द्वारा अथवा मण्डलायुक्त महोदया द्वारा प्राप्त कर पुनः शिकायत को निस्तारण हेतु ओपन किया जाता है, उसके सम्बन्ध में जिस अधिकारी द्वारा आख्या अपलोड की गई तथा असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है उसे उसके उच्चाधिकारियों द्वारा स्पष्टीकरण निर्गत करते हुए स्वयं गुणवत्तापूर्ण एवं सुस्पष्ट आख्या अपलोड करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि शिकायत राजस्व व पुलिस से सम्बन्धित है तो दोनों विभागों से समन्वय कर उनकी मौजूदगी में शिकायतकर्ता के साथ स्थलीय निरीक्षण करते हुए शिकायत का निस्तारण कराया जाये तथा शिकायतकर्ता को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाए। 

जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि वर्तमान माह में कोई भी प्रकरण डिफाल्ट श्रेणी में न आये तथा अपलोड की गई आख्या चाहे वह स्वयं की हो या अधीनस्थ की हो का अवलोकन अवश्य करें तथा संतुष्ट होने की स्थिति में ही अग्रसारित की जाये।  उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनपद स्तरीय अधिकारी प्रतिदिन प्रातः काल स्वयं का लॉगिन कर अपने विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का अवलोकन करें तथा डिफाल्ट श्रेणी में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

 बैठक में नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्या0)  धीरेन्द्र सिंह, अपर नगर आयुक्त सुरेन्द्र यादव, जिला विकास अधिकारी  राकेश रंजन, मुख्य चिकित्साधिकारी  अरूण श्रीवास्तव सहित सभी उप जिलाधिकारी व तहसीलदार एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। 
----------------------

video

Pages