ताजगंज में पेड़ पर लटका मिला शव, घर वालों ने लगाया हत्या का आरोप - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 22 दिसंबर 2024

ताजगंज में पेड़ पर लटका मिला शव, घर वालों ने लगाया हत्या का आरोप

ताजगंज में पेड़ पर लटका मिला शव, घर वालों ने लगाया हत्या का आरोप


आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति का एक पेड़ पर शव लटका मिला। घरवालों को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने क्षेत्र के कुछ दबंगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सेमरी के ताल में भूप सिंह यादव अपने परिवार के साथ रहते थे। शनिवार शाम को घर से कुछ दूरी पर उनका एक पेड़ पर शव लटका हुआ था। सूचना पर घर वाले और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घर वालों का कहना था कि भूप सिंह शुक्रवार से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे लेकिन वह नहीं मिल रहे थे। दो दिन पहले कुछ लोगों ने फतेहाबाद रोड पर उनको घेर लिया था। उनको धमकी भी दी थी। भूप सिंह के भाई दिनेश ने बताया कल दोपहर में भी भाई ने फोन करके बताया था कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं। शाम से वह गायब थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

video

Pages