खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल, साहस और तत्परता से बचाई मलबे में दबी 03 जान" - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 16 जनवरी 2025

खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल, साहस और तत्परता से बचाई मलबे में दबी 03 जान"

खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल, साहस और तत्परता से बचाई मलबे में दबी 03 जान"

कमिश्नरेट आगरा की UP-112 एवं अग्निशमन पुलिस टीम की तत्परता और साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन से आधी रात को घर की छत गिरने से मलबे में दबी महिला और उनकी दो बेटियों को सुरक्षित बाहर निकालकर पेश की कर्तव्यपरायणता और मानवता की मिसाल....

आज दिनांक 16.01.2025 को रात्रि लगभग 03:25 बजे UP- 112 पर प्राप्त सूचना के बाद आगरा पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने अपनी अद्वितीय तत्परता, साहस और समर्पण का परिचय देते हुए एक बड़ी दुर्घटना में तीन बहुमूल्य जिंदगियों को बचाया। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित सेक्टर-4, आवास विकास कॉलोनी के एक मकान के कमरे की छत अचानक गिर गयी, जिसमें 32 वर्षीय महिला और उनकी दो बेटियाँ – एक 18 वर्षीय और दूसरी 04 वर्षीय, मलबे में दब गई थीं। सूचना मिलते ही, पीआरवी-4084 की टीम जिसमें मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह एवं आरक्षी उत्तम चौधरी शामिल थे, के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त, लोहामंडी, थाना प्रभारी जगदीशपुरा और अग्निशमन टीम को सूचित किया गया । सहायक पुलिस आयुक्त, लोहामण्डी, थाना प्रभारी जगदीशपुरा, एवं अग्निशमन यूनिट घटनास्थल पर पहुँचे एवं पाया कि महिला और उनकी 02 बेटियां छत के मलबे के नीचे बुरी तरह से फंसी हुई थीं।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, डी. के. सिंह के नेतृत्व में एक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया ।
रेस्क्यू टीम, जिसमें अग्निशमन द्वितीय अधिकारी अमर सिंह, लीडिंग फायरमैन उदय भान सिंह, फायरमैन प्रताप सिंह, फायरमैन यादराम सिंह, फायरमैन मनोज मौर्या, फायरमैन लाला, फायर सर्विस नाहर सिंह एवं फायरमैन मीनू खान शामिल थे, के द्वारा ड्रिल हथौड़ा और क्रोवार का इस्तेमाल करते हुए अत्यंत सावधानी से छत के लेंटर को काटा और मलवे को तोड़ते हुए अथक प्रयासों के उपरान्त महिला और उनकी दोनो बेटियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया । घायलों को तुरन्त 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में आगरा पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त कार्यवाही ने अपने कर्तव्यों के प्रति असाधारण समर्पण और पेशेवर कौशल का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस साहसिक कार्यवाही की स्थानीय जनता और परिवारजनों द्वारा दिल से सराहना की गयी। यह त्वरित और प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन यह दर्शाता है कि आगरा पुलिस और हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध हैं और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सदैव तत्पर हैं, उनकी तत्परता,साहस और कुशल रणनीति ने तीन बहुमूल्य जिंदगियाँ बचाई और जनसेवा में एक अनमोल उदाहरण प्रस्तुत किया।

आगरा पुलिस का यह साहसिक कार्य न केवल उनके उच्चतम मानकों को दर्शाता है, बल्कि यह भी प्रमाणित करता है कि उनका एकमात्र उद्देश्य जनसेवा और सुरक्षा है।

video

Pages