पुजारी निकला शातिर चोर,खड़े ट्रक से किए थे टायर चोरी,गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 16 जनवरी 2025

पुजारी निकला शातिर चोर,खड़े ट्रक से किए थे टायर चोरी,गिरफ्तार

पुजारी निकला शातिर चोर,खड़े ट्रक से किए थे टायर चोरी,गिरफ्तार

थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने किया खड़े ट्रक से टायर चोरी की घटना का खुलासा 

जनपद आगरा:-जिले की थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस ने खड़े ट्रक से टायर चोरी करने बाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

पुलिस के अनुसार ,थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में गश्त चेकिंग पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर लोहिया ट्रेडर्स के यहां माल उतारने आए ट्रक के टायर चोरी करने बाले शातिर चोर को झरना नाला से नीचे सर्विस रोड मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तार चोर की निशानदेही के आधार पर मस्जिद के पास झाड़ियों से ट्रक के 04 टायर रिम सहित बरामद हुए है ।गिरफ्तार शातिर चोर जयवीर उर्फ पुजारी शाहदरा थाना ट्रांस यमुना का ही निवासी है और अभी तीन महीने पहले भी ट्रक टायर चोरी के मामले में जेल से छूटकर आया है ।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर शातिर चोर पुजारी ने बताया कि बरामद चारों टायर वही है जो उसने लोहिया ट्रेडर्स के पास खडे हुए ट्रक से खोलकर रात के कोहरे मे चोरी किये थे और टायरों को अकेले लुडकाकर अपनी पंचर की दुकान शाहदरा में ले जाकर रख दिया था। और बेचने के उद्देश्य से रात के कोहरे का फायदा उठाकर बरामदगी की जगह पर झाडियो में लाकर रखकर छिपा दिये थे।पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर शातिर चोर को जेल भेज दिया है।

video

Pages