खंदौली पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामी गैंगस्टर, गैंगस्टर एक्ट में चल रहा था फरार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 27 जनवरी 2025

खंदौली पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामी गैंगस्टर, गैंगस्टर एक्ट में चल रहा था फरार

खंदौली पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामी गैंगस्टर, गैंगस्टर एक्ट में चल रहा था फरार 

खंदौली (आगरा) जिले के थाना खंदौली पुलिस टीम एवं सर्विलांस एसओजी की संयुक्त टीम ने मिलकर एक गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है कि इमरान पुत्र मुन्ने खां निवासी शाहनगर बंबा नाई की सराय थाना खंदौली उम्र करीब 24 वर्ष जो कि काफी समय से मुकदमे में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार पुलिस दबिश दे रही थी। लेकिन आरोपी पुलिस के पकड़ से दूर था। उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त के निर्देशन में टीम गठित कर दी गईं। इसी क्रम को लेकर दिन रविवार को उक्त टीम को मुखबिर की सूचना मिलने पर 25 हजार के ईनामी गैंगस्टर को यमुना एक्सप्रेसवे से ग्राम नेकपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम- प्रभारी राकेश कुमार सिंह थाना खंदौली , उप निरीक्षक सचिन कुमार मय एसओजी टीम सहित , उप निरीक्षक अनुज कुमार मय सर्विलांस टीम सहित, उप निरीक्षक अनुराग सिंह , आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

video

Pages