उच्च शिक्षा मंत्री ने पुलिस लाइन्स में किया ध्वजारोहण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 26 जनवरी 2025

उच्च शिक्षा मंत्री ने पुलिस लाइन्स में किया ध्वजारोहण

उच्च शिक्षा मंत्री ने पुलिस लाइन्स में किया ध्वजारोहण 

जनपद आगरा:-76वें #गणतंत्र_दिवस के अवसर पर माननीय उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने पुलिस लाइन्स, आगरा में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस ऐतिहासिक अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन और पुलिस महानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र, आगरा की उपस्थिति में पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा द्वारा संविधान में उल्लिखित संकल्प की शपथ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने पुलिस लाइन्स, आगरा में आयोजित भव्य परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई।

video

Pages