आगरा के सभी रेलवे स्टेशनों पर 26 जनवरी को लेकर कड़ी सुरक्षा. आपदा प्रबंधन कक्ष भी बना - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 24 जनवरी 2025

आगरा के सभी रेलवे स्टेशनों पर 26 जनवरी को लेकर कड़ी सुरक्षा. आपदा प्रबंधन कक्ष भी बना

आगरा के सभी रेलवे स्टेशनों पर 26 जनवरी को लेकर कड़ी सुरक्षा. आपदा प्रबंधन कक्ष भी बना


26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर आगरा के सभी रेलवे स्टेशनों पर अलर्टजारी किया गया है. सुरक्षा बढ़ा दी गई है. स्टेशन, प्लेटफार्म और ट्रेनों के अंदर भी कड़ी सुरक्षा जा रही है. इसके अलावा स्टेशन पर जाने वाले और स्टेशन से बाहर जाने वालों की भी चेकिंग तेज कर दी गई है. इधर सिस्टम में सुधार और परेशानी मुक्त संचालन की दिशा में आगरा मण्डल द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीकृत ट्रेन संचालन डिस्पले एवं आपदा प्रबंधन कक्ष का उद्घाटन मण्डल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा किया गया.


प्रणाली द्वारा धौलपुर से लेकर पलवल तक लाइव ट्रेन संचालन देखा जा सकता है। इसके द्वारा लगभग 23 रेलवे स्टेशन एवं इसके मध्य पड़ने वाले गेट पर ट्रेन संचालन देखा जा सकता है। उक्त प्रणाली 48/ 4.5 फीट वीडियो वॉल बनाई गई है। आपदा के समय रेलवे के सभी विभाग बेहतर समन्वय कर सकेंगे। उक्त प्रणाली आपदा के समय में बहुत कारगर सिद्ध होगी। भविष्य में आगरा मण्डल में ट्रेन संचालन का आशातीत सुधार होगा। उपरोक्त प्रणाली को लगाने हेतु मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा अथक प्रयास किए गए और तय समय से पूर्व उपरोक्त कार्य कर लिया गया है। इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल, अपर मण्डल रेल प्रबंधक इंफ्रा, शाखाधिकारी एवं मण्डल के अधिकारी उपस्थित रहे।

video

Pages