आगरा में तीन दिन तक ताजमहल में होगी फ्री एंट्री. शाहजहां—मुमताज की असली मजारें भी खोली जाएंगी. जानें कौन से हैं वो तीन दिन
ताजमहल में तीन दिन पर्यटकों की एंट्री फ्री रहेगी. शाहजहां के उर्स के दौरान 26 और 27 जनवरी को दोपहर दो बजे के बाद से और फिर 28 जनवरी को पूरे दिन ताजमहल में पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर सकेंगे. इस दौरान असली मजार का दीदार भी हो सकेगा. इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी रखी जाएगी.