सूनसान इलाके में बने घर में लग रहे थे लाखों के दांव. पुलिस के छापे में 30 लाख रुपये, कार, आठ बाइकें मिलीं. 35 जुआरी पकड़े, इनमें आगरा के 17 जुआरी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 14 जनवरी 2025

सूनसान इलाके में बने घर में लग रहे थे लाखों के दांव. पुलिस के छापे में 30 लाख रुपये, कार, आठ बाइकें मिलीं. 35 जुआरी पकड़े, इनमें आगरा के 17 जुआरी

सूनसान इलाके में बने घर में लग रहे थे लाखों के दांव. पुलिस के छापे में 30 लाख रुपये, कार, आठ बाइकें मिलीं. 35 जुआरी पकड़े, इनमें  आगरा के 17 जुआरी पकड़े


आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में पुलिस को जुआरियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है. रामगढ़ के अब्बास नगर में सुनसान इलाके में बने एक घर के अंदर जुए का अड्डा चल रहा था. आगरा के जुआरी भी यहां दांव लगाने के लिए जाते थे. रविवार शाम को थाना रामगढ़ पुलिस और एसओजी ने मिलकर यहां छापा मारा. पुलिस ने यहां से 35 जुआरी पकड़े हैं जिनमें 17 जुआरी आगरा के हैं. इसके अलावा 30 लाख रुपये, ताश की 10 गड्डियां, 34 मोबाइल बरामद किए हैं. यहां मिली एक कार और 8 बाइकों को सीज कर दिया गया है.

पूछताछ में पता चला कि इन सभी का गैंग है जो पड़ोसी जिलों में सुनसान स्थान पर किराए पर घर लेकर जुआ खेलता और खिलाता है. एक जगह पर एक सप्ताह से अधिक दिन नहीं खेलते, इसलिए पकड़ में नहीं आते. गृहस्वामी शहजाद की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है.


आगरा के ये जुआरी पकड़े गए
मान सिंह ​निवासी गढ़ी चांदनी एत्माद्दौला
प्रदीप निवासी हीरालाल की बगीची
टीटू निवासी एत्मादपुर
रनवीर निवासी सिकंदरा
गौरव निवासी गढ़ी जगन्नाथ एत्मादपुर
अनीस निवासी सीता नगर
सौरभ निवासी अयोध्याकुंज शाहगंज
धर्मेंद्र निवासी बोदला
लोकेंद्र सिंह निवासी शास्त्रीपुरम
मनीषकुमार निवासी पुरानी मंडी ताजगंज
नरेंद्र निवासी सरस्वती नगर बोदला
हरीशंकर निवासी नगला टीन ताजगंज
बॉबी निवासी नाई की सराय टेढ़ी बगिया
ओमप्रकाश निवासी सतौली एत्मादपुर
रामू तोमर निवासी हनुमान नगर एत्माद्दौला
भीमसेन निवासी बुढ़ाना ताजगंज
आकाश निवासी नगला रामबल एत्माद्दौला

video

Pages