आगरा में मकर संक्रांति की शुभकामनाओं के साथ बांटा खिचड़ी का प्रसाद. श्री बाँके बिहारी सत्संग समिति और अग्रवाल संगठन रामबाग ने बांटी खिचड़ी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 14 जनवरी 2025

आगरा में मकर संक्रांति की शुभकामनाओं के साथ बांटा खिचड़ी का प्रसाद. श्री बाँके बिहारी सत्संग समिति और अग्रवाल संगठन रामबाग ने बांटी खिचड़ी

आगरा में मकर संक्रांति की शुभकामनाओं के साथ बांटा खिचड़ी का प्रसाद. श्री बाँके बिहारी सत्संग समिति और अग्रवाल संगठन रामबाग ने बांटी खिचड़ी

दान और पुण्य के महापर्व मकर संक्रांती के शुभ अवसर पर श्री बाँके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) ने सेक्टर-8, आवास विकास, सिकंदरा स्थित भारद्वाज बिल्डिंग मैटेरियल के सामने खिचड़ी वितरण का भक्तिमय आयोजन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। समिति के वरिष्ठ सदस्य नीरज अग्रवाल के बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बांके बिहारी जी की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। समिति के अनिल अग्रवाल ने बताया कि विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया। डॉ. रामानुज भारद्वाज ने कहा कि मकर संक्राति के त्योहार पर खिचड़ी का दान देना और खाना दोनों ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस पावन अवसर पर भगवान सूर्य देव से परिवार में सुख शांति और समृद्धि की कामना की। खिचड़ी वितरण में प्रसादी की जिम्मेदारी समिति सदस्य रामसनेही अग्रवाल(देवांश कैटर्स) ने संभाली। सुबह से ही श्रद्धालु पर्व मनाने की तैयारियों में जुटे रहे। इस दौरान समिति के दीपेश अग्रवाल, प्रदीप मित्तल, राकेश कुमार सिंघल, सुमन शर्मा, रुपेश अग्रवाल, विशाल मित्तल आदि सदस्यगणों ने उपस्थित रह कर आयोजन को सफल बनाया।


अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में नुनिहाई स्थित शिवशक्ति वाटिका में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन की अध्यक्ष निशा सिंघल ने सभी अतिथियों को मकर संक्रांति पर्व का महत्व बताते हुए शुभकामनाएं दीं। कहा सामाजिक एकता का संदेश देता है खिचड़ी पर्व।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, मुख्य संरक्षक विनोद अग्रवाल, भगवती प्रसाद मित्तल ने महाराजा अग्रसेन जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके परान्त सबी श्रद्धालुओं व राहगीरों को खिचड़ी वितरण किया गया। अतिथियों ने कहा कि शुभफलदायक है मकर संक्रांति का पर्व। बच्चों से लेकर संगठन के सभी सदस्यों की सहभागिता रही है। युवाओं का इस पर्व से जुड़ना और सहयोग करना युवा पीढी में सनातन संस्कृति के प्रति नई दिशा प्रदान करेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से संयोजक राजेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सीताराम ग्रवाल, नीरज अग्रवाल, नरेन्द्र, विनय ग्रवाल, सोनू ग्रवाल, मोनू अग्रवाल, साहिल सिंघल आदि उपस्थित थे

video

Pages