आगरा में पकड़े गए 4 बाइक चोर. चोरी की सात बाइकें भी मिलीं. रात को करते थे चोरी और दिन में करते थे ये काम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 17 जनवरी 2025

आगरा में पकड़े गए 4 बाइक चोर. चोरी की सात बाइकें भी मिलीं. रात को करते थे चोरी और दिन में करते थे ये काम

आगरा में पकड़े गए 4 बाइक चोर. चोरी की सात बाइकें भी मिलीं. रात को करते थे चोरी और दिन में करते थे ये काम


आगरा की एत्मादपुर थाना पुलिस ने चार बाइक चोरों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की सात बाइकें भी बरामद की हैं. गैंग का एक साथी अभी फरार हैं. इन चारों को चेकिंग के समय पकड़ा गया है. ये लोग दिन में जहां घरों में पुताई का काम करते थे तो रात के समय वाहनों की चोरी.

पकड़े गए चारों चोरों के नाम सौरभ, ललित, विजेंद्र और ओमशंकर हैं. इनका एक साथ जितेंद्र फरार है. पुलिस ने इनको बुढ़िया के ताल के पास से अरेस्ट किया है. ये लोग दिन में घरों में रंगाई पुताई का काम करते थे और काम के बहाने ही ये लोग घरों में रेकी किया करते थे. रात में घटना को अंजाम दे देते थे. पुलिस ने खंदौली के एक खंडहर में चोरी कर छुपाई गईं बाइकों को बरामद किया है

video

Pages