आगरा की ब्रेड फैक्टरी में धमाका. बॉयलर फटने से काम कर रहे कई कर्मचारी आए चपेट में - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 17 जनवरी 2025

आगरा की ब्रेड फैक्टरी में धमाका. बॉयलर फटने से काम कर रहे कई कर्मचारी आए चपेट में

आगरा की ब्रेड फैक्टरी में धमाका. बॉयलर फटने से काम कर रहे कई कर्मचारी आए चपेट में

आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में बेकरी बनाने की यूनिट है. आज दोपहर करीब डेढ़ बजे यहां कर्मचारी ब्रेड बना रहे थे कि अचानक तेज धमाका हुआ. फैक्टरी में बॉयलर तेज आवाज के साथ फटा जिसकी चपेट में काम कर रहे कर्मचारी आ गए. अंदर चीख पुकार मचने लगी और कर्मचारी बाहर की ओर निकलकर भागे. कई कर्मचारी अंदर फंस गए. स्थानीय लोग भी उन्हें बचाने के लिए पहुंचे लेकिन कई सारे कर्मचारियों के शरीर से चमड़ी तक उधड़ गई. मौके पर अफरातफरी मच गई. कई कर्मचारी बुरी तरह से जल हालत में बाहर ही गिर गए


धमाका इतना तेज था कि बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई. फैक्टरी में फंसे कर्मचारियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. सूचना पर दमकल की गई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई . सूचना पर एडिशनल कमिश्नर और एसीपी हरीपर्वत भी मौके पर पहुंच गए.

घायलों के नाम
ललित, विकेश, सोनू, नारद, छोटे, जागेश्वर, रामवीर, विवेक, कृष्ण, शिवम, सुशांत, प्रमोद, अवनीश, आकाश

video

Pages