मिठाई की दकान में नकबजनी कर दुकान में रखी 51 मूर्तियां,दान पेटिका व गल्ले में रखे रूपये चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना मंटोला पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार
आगरा:-दिनांक 20.01.2025 को वादी द्वारा थाना मंटोला पर सूचना दी गयी कि वादी की मिठाई की दुकान सदर भट्टी चौराहे पर है, दिनांक-19/20.01.2025 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा वादी की दुकान का ताला तोड़कर दुकान से चांदी की मूर्तिया, दान पेटी, गल्ले से करीब 9000- रुपये व कुछ कागजात चोरी कर ले गया प्राप्त - तहरीर के आधार पर 'थाना मंटोला पर दिनांक-20.01.2025 को मु०अ०सं-02/2025 धारा-331(4)/ 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया । दिनांक 22.01.2025 को थाना मंटोला पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत गश्त वाहन चैकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर दुकान से रूपये और मूर्ति चोरी कने वाले अभियुक्त कार्तिक उर्फ छोटू को महावीर नाला वाली गली से गिरप्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 04 मूर्तियां (चोरी की) व रू0-4,979/- बरामद हुए। उपरोक्त बरामदगी के आधार थाना मंटोला पर पंजीकृत अभियोग (02/25 में धारा 317(2) बीएनएस की बढौत्तरी की गयी । पछताछ का विवरण पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त कार्तिक उर्फ छोटू से बरामदगी के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दिनांक 19/20.01.2025 की रात में सदर भट्टी चौराहे के पास एक मिठाई की दुकान में उसने नकबजनी कर चोरी की थी, जिसमें दुकान से मूर्तिया और रुपये चुराये थे और वह मर्तियों को मैं बाजार में बेचने के लिये जा रहा था बरामद मूर्तियां और रूपये उसी चोरी से सम्बन्धित है।