लोहामंडी—जयपुर हाउस रोड तीन दिन के लिए हुआ बंद. लोगों को हुई परेशानी. गलियों में भी लग गया जाम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 23 जनवरी 2025

लोहामंडी—जयपुर हाउस रोड तीन दिन के लिए हुआ बंद. लोगों को हुई परेशानी. गलियों में भी लग गया जाम

लोहामंडी—जयपुर हाउस रोड तीन दिन के लिए हुआ बंद. लोगों को हुई परेशानी. गलियों में भी लग गया जाम

शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक लोहामंडी— जयपुर हाउस रोड को आज से तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है. इससे यहां से रोजाना निकलने वाले लोगों के अलावा क्षेत्र के लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोगों को गलियों से होकर निकलना पड़ा, जिसके कारण गलियों तक में जाम की स्थिति पैदा हो गई.

चौंडी की जा रही है पुलिया
बता दें कि लोहामंडी थाने के बराबर पुलिया का चौंड़ा किया जा रहा है. इसके लिए यातायात पुलिस ने मार्ग परिवर्तन किया है. लोहामंडी थाना और चौराहा के पास इसको लेकर बैरियर भी लगाया गया है. इस संबंध में एसीपी यातायात सैयद अरीब अहमद का कहना है कि सभी प्रकार के वाहनेां के आवागमन पर तीन दिन पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. इसके बाद दोपहिया वाहन निकल सकेंगे.

video

Pages