आगरा में ‘नो हेलमेट—नो पेट्रोल’ अभियान का नहीं दिख रहा असर - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 29 जनवरी 2025

आगरा में ‘नो हेलमेट—नो पेट्रोल’ अभियान का नहीं दिख रहा असर

आगरा में ‘नो हेलमेट—नो पेट्रोल’ अभियान का नहीं दिख रहा असर


शासन द्वारा जारी किए गए आदेशों के बाद 26 जनवरी 2025 से आगरा प्रशासन ने ‘नो हेलमेट—नो फ्यूल’ अभियान शुरू कर दिया है लेकिन आगरा के पेट्रोल पंपों पर यह अभियान अभी शायद मजाक ही बना हुआ है, क्योंकि शहर के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर अभी भी दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के ही पेट्रोल दिया जा रहा है. अभियान को लेकर किसी भी प्रकार की कोई सख्ती नहीं दिखाई दे रही है

सड़क सुरक्षा के लिए शुरू हुआ है अभियान
आगरा सहित प्रदेशभर में 26 जनवरी से पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट—नो पेट्रोल अभियान शुरू हो गया है. सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं में हो रही मौतों को कम करने के लिए इसकी शुरुआत की गई है, लेकिन आगरा में अभी इसका पूरी तरह से पालन नहीं किया जा रहा है. मंगलवार को कई पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के ही पेट्रोल दिया जा रहा था

video

Pages