शर्मनाक, आगरा में 18 ब्रांड के नकली घी के बाद नकली टाटा नमक और सर्फ एक्सेल डिटरजेंट पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 29 जनवरी 2025

शर्मनाक, आगरा में 18 ब्रांड के नकली घी के बाद नकली टाटा नमक और सर्फ एक्सेल डिटरजेंट पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी

शर्मनाक,  आगरा में 18 ब्रांड के नकली घी के बाद नकली टाटा नमक और सर्फ एक्सेल डिटरजेंट पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी



आगरा में मंगलवार को एसटीएफ और पुलिस ने अवधपुरी चौकी क्षेत्र में फैक्ट्री पर छापा मारा। एसीपी मयंक तिवारी के अनुसार, टीम के छापे में फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में नकली नमक और डिटरजेंट बनाया जा रहा था। फैक्ट्री में कई मशीन लगी हुई थीं, इन मशीनों से नकली नमक और डिटरजेंट तैयार कर ब्रांडेड कंपनियों के रेपर में भर कर बेचा जाता था। टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में नमक और डिटरजेंट जब्त किया है।
नकली टाटा नमक हो रहा था तैयार
टीम के छापे में 200 किलोग्राम डिटरजेंट के पाउच मिले हैं। इसके साथ ही 50 किलो के 52 कटटे टाटा नमक और 25 किलो के 55 कटटे मिले हैं। इसके साथ ही सादा नमक के कटटे और पाउच भी बड़ी मात्रा में मिले हैं। पुलिस ने इन्हें सील कर दिया है।



नकली नमक तैयार कर बाजार में हो रहा था सप्लाई
एसीपी मयंक तिवारी के अनुसार, धनौली का रहने वाला जितेंद्र टाटा कंपनी के नमकी नमक और ​नकली डिटरजेंट बनाने की कंपनी चला रहा था। जितेंद्र को अरेस्ट कर लिया है, फैक्र्टी से नमक और डिटरजेंट सील किया गया है। फैक्ट्री में नकली नमक बनाने के बाद बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। इस पूरे रैकेट का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

video

Pages