आगरा में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए अब ई रिक्शा भी उतरे मैदान में. मेयर ने कहा—ताजनगरी की आवोहवा को पाल्यूशन फ्री बनाने का प्रयास - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 28 जनवरी 2025

आगरा में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए अब ई रिक्शा भी उतरे मैदान में. मेयर ने कहा—ताजनगरी की आवोहवा को पाल्यूशन फ्री बनाने का प्रयास

आगरा में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए अब ई रिक्शा भी उतरे मैदान में. मेयर ने कहा—ताजनगरी की आवोहवा को पाल्यूशन फ्री बनाने का प्रयास


ताजनगरी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने आज एक और कदम बढाते हुए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए ई रिक्शा को मैदान में उतार दिया। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने नगर निगम परिसर से इन ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्मार्ट सिटी ताजनगरी की आवोहवा को पाल्यूशन फ्री बनाये जाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तमाम प्रयास किये जा रहे हैं। नगर निगम भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। चाहे वह सड़कों पर उड़ती धूल को रोकने के लिए वाटर स्प्रिंकलिंग हो या मेकेनिकल स्वीपिंग। आवोहवा को स्वच्छ बनाये रखने के लिए सी एड डी वेस्ट के खिलाफ लगातार जुर्माना आदि की कार्रवाई की जा रही है




इसी दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए आज सोमवार को मेयर ने नगर निगम परिसर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि फिलहाल चार ई रिक्शों को चारों वार्डों में एक-एक के हिसाब से भेजा जा रहा है। इनके उपयोग से जहां पेट्रोल और डीजल पर होने वाला व्यय कम होगा वहीं धुएं से होने वाला पाल्यूशन भी घटेगा। धीरे धीरे इस प्रकार के वाहनों की संख्या में वृद्धि की जाएगी। इसमें गीले व सूखे कचरे के लिए अन्य वाहनों की तरह ही अलग अलग चेंबर बनाये गये हैं। यह ई रिक्शा एक बार चार्ज करने के बाद सौ किलोमीटर तक चलने में सक्षम है। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के अलावा पार्षद प्रकाश केसवानी,शरद चौहान,रवि माथुर, राकेश जैन हेमंत प्रजापति और हेमलता चौहान और नगर निगम के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

video

Pages