अजब—गजब, सात बच्चों के पिता ने तीन बच्चों की मां से किया निकाह. धूमधाम से हुई घुड़चढ़ी, सभी बच्चों ने किया डांस - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 28 जनवरी 2025

अजब—गजब, सात बच्चों के पिता ने तीन बच्चों की मां से किया निकाह. धूमधाम से हुई घुड़चढ़ी, सभी बच्चों ने किया डांस

अजब—गजब, सात बच्चों के पिता ने तीन बच्चों की मां से किया निकाह. धूमधाम से हुई घुड़चढ़ी, सभी बच्चों ने किया डांस

यूपी मेरठ से एक अजब गजब शादी की चर्चाएं इस समय पूरे शहर में है. मोहल्ला रामतलैया निवासी शाहिद के बच्चों ने अपने पिता की दूसरी शादी गांव अम्हेड़ा निवासी तीन बच्चों की मां से करा दी. रविवार को धूमधाम के साथ निकाह हुआ. घुड़चढ़ी हुई और सभी बच्चों ने डांस किया.

सरधना के मोहलला रामतलेया में 50 साल के शाहिद रहते हैं. इनकी सात बच्चे हैं और पत्नी की मौत काफी पहले हो चुकी है. शाहिद के बच्चों ने अपने पिता की दूसरी शादी करने का फैसला किया और इसके लिए शाहिद को भी राजी कर​ लिया. बच्चों ने मेरठ के गांव अम्हेड़ा में रहने वाली तीन बच्चों की मां से संपर्क किया. इस महिला के पति की भी मौत हो चुकी है. इसके बाद दोनों परिवारों व बच्चों की रजामंदी से रविवार को धूमधाम के साथ निकाह हुआ.

रविवार सुबह 52 साल के शाहिद घोड़ी पर चढ़कर दुल्हनिया लेने पहुंचे. बच्चों ने जमकर डांस किया. शाम को निकाह की रस्में पूरी की गईं. सात बच्चों का पिता शाहिद नहीं दुल्हन और उसके तीन बच्चों को लेकर घर पहुंचे.

video

Pages