सड़क पर बना चबूतरा को नगर निगम की टीम ने हटाया, ग्रामीणों ने काटा जमकर हंगामा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 15 जनवरी 2025

सड़क पर बना चबूतरा को नगर निगम की टीम ने हटाया, ग्रामीणों ने काटा जमकर हंगामा

सड़क पर बना चबूतरा को नगर निगम की टीम ने हटाया, ग्रामीणों ने काटा जमकर हंगामा


आगरा नगर निगम प्रवर्तन दल के द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान टेढ़ी बगिया क्षेत्र में सड़क पर बनाये गये पक्के चबूतरे को हटाये जाने पर जोरदार हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों के समझाये जाने के उपरांत काफी देर बाद मामला शांत हुआ। 
 
नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल द्वारा निर्धारित किये गये रोस्टर के अनुसार आज सोमवार को छत्ता जोन में अभियान चलाया गया। नर निगम आईजीआरएस पोर्टल पर रामपाल सिंह के द्वारा शिकायत की गई थी आजाद नगर में बाबू खां नाम के व्यक्ति द्वारा पक्का चबूतरा सड़क पर बना लिये जाने से यहां पर सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस पर नगरायुक्त आदेश पर सुबह प्रवर्तन दल जोनल अधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में आजाद नगर पहुंचा। जब प्रवर्तन दल की टीम ने सड़क पर बनाये गये चबूतरे को हटाने के लिए कहा तो बाबू खां और उसके परिवार की महिलाएं बुलडोजर के सामने खड़ी हो गयीं। बाबू खां का कहना था कि इस जगह पर पिछले चालीस साल से उनका चबूतरा बना हुआ है। अभी तक किसी ने नहीं कहा कि वह अवैध है। 

घर की महिलाएं भी करने लगीं हंगामा
जब नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यहां पर बनने वाली सड़क के निर्माण के लिए चबूतरा हटाया जाना जरुरी है तो वे हंगामा करने लगा। उसके घर की महिलाएं भी हंगामा करने लगीं। उनका कहना था रोड को दूसरी ओर घुमा कर निकाल लिया जाए। शिकायतकर्ता रामपाल के परिवार के लोग भी वहां आ गये। दोनों पक्षो के बीच जमकर तकरार हुई काफी देर तक हंगामे के बाद अधिकारियों द्वारा समझाये जाने के बाद प्रतिवादी चबूतरा हटाये जाने के लिए राजी हो गया तक जाकर हंगामा समाप्त हुआ। इसके बाद नगर निगम की टीम ने बुलडोजर की सहायता से चबूतरे को ध्वस्त कर दिया। निगम अधिकारियों ने चबूतरे पर लगे समरसेविल को भी जल्द से जल्द हटाये जाने के निर्देश दिये हैं चार हजार रुपये का जुर्माना
इसके अलावा विकास नगर, टेढी बगिया औद्योगिक क्षेत्र में भी अभियान चला कर अतिक्रमण हटवाये गये। इस दौरान गंदगी, अतिक्रमण और पॉलीथिन का उपयोग करने पर दुकानदरों से चार हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया। लोहामंडी चौराहे से राजामंडी तक भी सड़कों के किनारे से ठेल धकेल वालों को हटवाया गया। छत्ता जोन में कार्रवाई के दौरान एई पवन कुमार, जेई इंद्रजीत सिंह,जेडएसओ आशुतोश वर्मा,एसएफआई अभय यादव भी उपस्थित थे

video

Pages