सेना के शौर्य को याद कर आर्मी डे मनायापरेड कर कैडेट्स ने वीर जवानों को दी सलामी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 15 जनवरी 2025

सेना के शौर्य को याद कर आर्मी डे मनायापरेड कर कैडेट्स ने वीर जवानों को दी सलामी

सेना के शौर्य को याद कर आर्मी डे मनाया
परेड कर कैडेट्स ने वीर जवानों को दी सलामी

आगरा:-भारतीय सेना दिवस के अवसर पर एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज के कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में परेड का आयोजन किया, जिसमें कैडेट्स ने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए देश की सेना को विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना बताया।

कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने उपस्थित कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना ढविश्व की सबसे शक्तिशाली एवं सबसे बड़ी सेनाओं‌में से एक है। जब भी आवश्यकता पड़ी, सेना के वीर जवानों ने  अदम्य साहस और पराक्रम से देश का सम्मान विश्व के समक्ष बढ़ाया है और अपने शौर्य का लोहा मनवाया है। देश भारतीय सेना के रहते एकदम सुरक्षित है।

इस अवसर पर 1 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी के सूबेदार ओम ठाकुरी, हवलदार महेंद्र सिंह, यूओ लवकुश, आरती राणा, यामिनी, प्रिया चाहरt, अरुण, राहुल देशवार, रोहित कर्दम, आर्यन पचौरी, सार्जेंट भावना एवं जाह्नवी सिसोदिया आदि कैडेट्स उपस्थित रहे।

video

Pages