आगरा के बलिदानी कैप्टन शुभम गुप्ता को मरणोपरांत मिला सेना मेडल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 17 जनवरी 2025

आगरा के बलिदानी कैप्टन शुभम गुप्ता को मरणोपरांत मिला सेना मेडल

आगरा के बलिदानी कैप्टन शुभम गुप्ता को मरणोपरांत मिला सेना मेडल


आगरा के बलिदारी कैप्टन शुभम गुप्ता को मरणोपरांत सेना दिवस पर सेना मेडल से सम्मानित किया गया. पुणे में आयोजित सेना दिवस के अवसर पर आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी के द्वारा भव्य सेना परेड के दौरान कैप्टन शुभम गुप्ता को सेना मैडल प्रदान किया गया. यह सेना मैडल कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता बसन्त कुमार गुप्ता डीजीसी क्राइम आगरा एवं माता पुष्पा गुप्ता को दिया गया


22 नवंबर 2023 को राजौरी में हुए थे शहीद
आगरा के लाल कैप्टन शुभम गुप्ता 22 नवंबर 2023 को जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे. उन्हें 26 जनवरी 2024 को सेना मेडल प्रदान करने की घोषणा हुई थी. कैप्टन शुभम गुप्ता, द पैराशूट रेजीमेंट 9 पैरा स्पेशल फोर्स में कमांडो अधिकारी थे. वे जनवरी 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और टेक्निकल एंट्री स्कीम के माध्यम से सेना में बीटेक करते हुए उन्हें 8 दिसंबर 2018 को सेना कमीशन प्राप्त हुआ था.

video

Pages